नगर निगम

Dewas news करों की वसूली में बरते सख्ती

Share

बैठक में नगर निगम आयुक्त ने दिए निर्देश
देवास। नगर निगम की आय के प्रमुख स्त्रोत संपत्तिकर, जलकर, कचरा संग्रहण शुल्क, निगम स्वामित्व की दुकान किराए की वसूली की समीक्षा आयुक्त रजनीश कसेरा ने की। आयुक्त ने राजस्व अधिकारियों से चालू वित्तीय वर्ष में डिमांड अनुसार की जा रही वसूली तथा निगम सीमा क्षेत्र में स्थित संपत्तिकरदाताओं के खातों की जानकारी ली। वार्डवार संपत्तिकर वसूली की समीक्षा की। संपत्तिकर एवं जलकर की वसूली संतोषप्रद नहीं होने से दोनों झोन प्रभारियों को आगामी 7 दिवस में वसूली में प्रोग्रेस लाने एवं सतत संपर्क कर बकाया राशि जमा करवाए जाने पर जोर दिया।
औद्योगिक क्षेत्र से डिमांड अनुसार वसूली नहीं होने पर उपायुक्त वित्त पुनित शुक्ला को औद्योगिक क्षेत्र से वसूली के लिए फोकस करने के लिए कहा। आयुक्त ने निर्देश दिए कि बड़े बकायादार अगर राशि जमा नहीं कर रहे हैं तो कुर्की की कार्रवाई करे। बैठक में राजस्व अधिकारी झोन क्रमांक 1 प्रवीण पाठक, राजस्व अधिकारी झोन क्रमांक 2 प्रदीप शास्त्री, राजस्व निरीक्षक व उनके सहायक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button