देवास

स्थानांतरण पर बरोठा टीआई मुकाती को दी विदाई

Share

सिरोल्या/बरोठा। बरोठा टीआई शैलेंद्रसिंह मुकाती के स्थानांतरण पर नागरिकों ने थाना बरोठा में विदाई समारोह आयोजित किया। पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। जनप्रतिनिधियों ने मिठाई खिलाकर शुभकामना दी। बाबा महाकाल की तस्वीर भी भेंट की गई। टीआई मुकाती ने बताया कि क्षेत्र में नागरिकों का अच्छा सहयोग मिला। कार्यक्रम में शामिल हुए जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर बरोठा थाना का समस्त स्टाफ एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button