उज्जैन

वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का किया स्वागत

उज्जैन। वार्ड क्रमांक 23 के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बृहस्पति मंडलम अध्यक्ष एडवोकेट नितिन जोशी के नेतृत्व में भागसीपुरा स्थित निवास पर तराना विधायक एवं उज्जैन शहर कांग्रेस के संभावित महापौर प्रत्याशी महेश परमार एवं उज्जैन शहर कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष रवि भदौरिया का साफा पहनाकर पुष्प मालाओं से अभिनंदन किया गया। आगामी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस संगठन के लिए तन मन धन से कार्य करने हेतु संकल्प लेते हुए पार्टी के सभी प्रत्याशियों को विजयी बनाने हेतु कार्य योजना बनाई गई।
उक्त जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता उमेश भट्ट ने बताया कि नवनियुक्त शहर अध्यक्ष एवं महापौर प्रत्याशी घोषित हुए विधायक महेश परमार का अनौपचारिक आयोजन में स्वागत सम्मान किया गया। आगामी चुनाव की रणनीति बनाई गई। साथ ही वार्ड के वरिष्ठ बूथ कार्यकर्ता हातिम भाई का शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने सम्मान किया। इस आयोजन में कांग्रेसी नेत्री श्रीमती माया त्रिवेदी,अशोक डडा, ललित सेठी, अभय त्रिवेदी, पूर्व पार्षद सिकंदर लाला, हातिम अली हर-हर वाला, राजेश द्विवेदी प्रदीप पंड्या, ब्रजमोहन वाजपेई, नितिन पंड्या, कपिल सहगल, प्रशांत व्यास, असलम भाई चूड़ी वाले, हेमंत चौरसिया, सचिन भीमैं, इकबाल कुरैशी, अनवर भाई, प्रशांत गुरु, रवि भाई, अक्षय पंड्या आदि उपस्थित थे। संचालन मुजीब भाई सुपारी वाले ने किया। आभार शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष ललित सेठी ने माना।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button