आपका शहर

हजरत हुसैनी जान बादशाह का 38वां उर्स मनाया

Share

देवास। हज़रत हुसैनी जान बादशाह तालिब हुसैन रेह. अ. का 38वां उर्स कर्मचारी कालोनी स्थित कब्रस्तान में हर साल की तरह इस बार भी मोहर्रम की 5 तारीख को मनाया गया।

बाद नमाज-ए-जोहर हुसैनी जान बादशाह रह. अ. में संदल पेश करके चादर चढ़ाई गई तथा फातेहा में देश में अमन सुकून के लिए दुआ की गई। चादर चढ़ाने के पहले नातिया कलाम पेश किया गया। बाद फातेहा के तबर्रुक वितरित करने के साथ ही शाकाहारी लंगर का आयोजन किया गया।

इस दौरान आरिफभाई ट्रैफिक वाले, हाजी राजा उज्जैन, इंजीनियर तफ़ाखरउद्दीन कुरैशी पानबिहार काजी सा., अली हुसैन बारदानवाले, हबीब मास्टर सा., अय्यूबभाई ठेकेदार, वसीम बरकाती, अब्दुल्लाह पहलवान, गुड्डू कुशवाह, लालसिंह बाबा भीलवाड़ा, परवेजभाई के साथ ही बड़ी संख्या में जायरीन मौजूद रहे। फातिहा के बाद शाकाहारी लंगर भी हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button