क्राइम
जामगोद में अज्ञात महिला का शव मिला, शरीर पर चोट के निशान
देवास। समीप के ग्राम जामगोद में रविवार को सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिला। सूचना पर बीएनपी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। सीएसपी विवेकसिंह चौहान ने बताया कि महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। इससे मामला संदिग्ध लग रहा है। महिला की उम्र 25 से 30 वर्ष प्रतीत हो रही है। एफएसएल अधिकारी आरसी भाटी ने बताया कि प्रथम द्ष्टया महिला की मौत धारदार हथियार से होना प्रतीत हो रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। महिला की शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं।