नगर निगम

Dewas: नगर निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण, स्वच्छता को लेकर दिए निर्देश

Share

देवास। स्वच्छता सर्वेक्षण के अंतर्गत वार्ड में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत मंगलवार को प्रातःकाल वार्ड 1 व 2 का निरीक्षण निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान द्वारा किया गया।

वार्ड में साफ-सफाई की व्यवस्था को देखने के साथ वार्ड में स्थित गार्डन का भी निरीक्षण किया। साथ ही डोर टू डोर गाड़ियों को चेक किया। गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग हो रहा है या नहीं उसको भी चेक किया। प्रभारी एवं दरोगा को निर्देश दिए।

बिलावली स्थित चल रहे नाला निर्माण का भी निरीक्षण किया पानी निकासी का लेवल सही रखने के निर्देश दिएl मक्सी बायपास चौराहे पर होटल एवं ठेले वालों द्वारा कचरा करने पर उनको सख्त हिदायत देने के निर्देश आयुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। बिलावली स्थित एसटीपी प्लांट का भी निरीक्षण आयुक्त के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button