आपका शहर

हर्षित और महेंद्र का चयन मध्यप्रदेश की टीम में

Share

देवास। देवास कार्पोरेशन एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव मनोज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 20वीं फेडरेशन कप राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप जूनियर अंडर 20 का आयोजन नांदेड़ गुजरात में 2 से 4 जून तक किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु देवास कारपोरेशन के खिलाड़ी हर्षित गौर का चयन 400 मीटर दौड़ एवं महेंद्रसिंह ठाकुर का चयन 800 मीटर दौड़ हेतु किया गया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के चयनित होने पर देवास कार्पोरेशन के अध्यक्ष जितेंद्रसिंह गौड़ ने दोनों खिलाड़ियों का स्वागत किया। खिलाड़ियों के चयनित होने पर देवास कार्पोरेशन के रेणु सिंह, कोच अनुपम टोप्पो, आशीष मसीह, सुभाष पेंटर, अजयसिंह राठौड़, इंद्रजीतसिंह सोलंकी आदि ने बधाई दी। दोनों खिलाड़ी अनुपम टोप्पो से प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button