देवास

शंकरगढ़ की पहाड़ी पर लगाए आम, इमली, चीकू, जामुन के फलदार पौधे

Share

मप्र नागर ब्राह्मण युवा परिषद के सदस्यों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

देवास। नागर ब्राह्मण समाज की अपने सेवा कार्यों से एक अलग पहचान है। देश, शहर, समाज को जब भी जरूरत महसूस हुई, समाज के सदस्य पूरी तन्मयता से सेवा कार्यों में तत्पर हुए। इन दिनों पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज के युवा सजगता से कार्य कर रहे हैं। बारिश के मौसम में अब तक बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए हैं। पौधों को लगाने के पश्चात इनकी पेड़ बनाने तक सुरक्षा का संकल्प भी लिया जा रहा है।

रविवार को मप्र नागर ब्राह्मण युवा परिषद की देवास शाखा सदस्यों ने शहर के नजदीक शंकरगढ़ की पहाड़ी पर बीजारोपण एवं विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। सदस्यों ने अपने घर पर ही बीजों से पौधे तैयार किए थे। इन पौधों को पहाड़ी पर रोपा गया। इनमें आम, इमली, चीकू, लीची, जामुन, सीताफल, खजूर जैसे छाया व फलदार पौधे प्रमुख हैं। पौधारोपण के पश्चात सभी ने इन्हें पेड़ बनाने का संकल्प लिया। इससे पूर्व टेकरी पर भी बड़ी संख्या में पौधारोपण किया गया था।

समाज के नितिन नागर ने बताया पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए शहर को हराभरा होना आवश्यक है। हमारे आसपास जहां खाली जगह हो, वहां पौधे लगाए जा सकते हैं। देवास की युवा परिषद पर्यावरण संरक्षण के पवित्र उद्देश्य को लेकर आगे बढ़ रही है। इसमें समाज के वरिष्ठों का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button