क्राइम

Dewas news अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग सख्त

Share

dewas excise department

  • प्रतापनगर और नौसराबाद में छापेमारी, 4 प्रकरण दर्ज

देवास। जिले में अवैध शराब के निर्माण, विक्रय और परिवहन के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान लगातार जारी है। अभियान के दौरान आबकारी विभाग को सफलता हासिल हो रही है। विभागीय कार्रवाई से अवैध रूप से शराब का कारोबार करने वालों में खौफ बना हुआ है। आबकारी विभाग की टीम ने देवास शहर में कार्रवाई कर चार प्रकरण दर्ज किए और बड़ी मात्रा में शराब जब्त की।

सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित ने बताया कि विभाग द्वारा प्रतापनगर, नौसराबाद और रेलवे पटरी के पास संदिग्ध स्थानों पर व्यापक सर्चिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान 50 लीटर हाथ भट्टी शराब और 800 किलोग्राम महुआ लहान बरामद किया गया। बरामद लहान को मौके पर ही विधिवत नष्ट कर दिया गया।

4 प्रकरण दर्ज, 90 हजार रुपए का माल जब्त-
इस कार्रवाई में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क के तहत 4 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। जब्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 90 हजार रुपए है।

सख्त कार्रवाई का संदेश-
आबकारी विभाग ने साफ किया है कि अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए विभाग पूरी तरह सख्त है। जिले में इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह से लगाम लगाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button