प्रशासनिक

उपभोक्ताओं की समस्या का प्राथमिकता से करेंगे निदान

Share

फेडरेशन ने नवागत कार्यपालन यंत्री सिद्दीकी का किया स्वागत

देवास। विद्युत विभाग के संचारण संधारण संभाग में कार्यपालन यंत्री के पद पर मोहम्मद अनस सिद्दीकी ने कार्यभार ग्रहण किया। फेडरेशन के रीजनल सेक्रेटरी मकसूद पठान के नेतृत्व में जिले के पदाधिकारियों ने संभागीय कार्यालय में स्वागत किया गया।

कार्यपालन यंत्री सिद्दीकी ने फेडरेशन के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ मिलकर राजस्व वसूली और उपभोक्ताओं की सेवा करने के साथ ही श्रमिक समस्याओं का प्राथमिकता से निदान करने का आश्वासन दिया। फेडरेशन के पदाधिकारियों में सुभाष यादव, कैलाश वर्मा, उम्मेदसिंह राजपूत, संजय सरमंडल, अजय गुप्ता, कमल रावत, कमल श्रीवास, संजय पटले, हेमराज मंगरोले, सुरेश पांचाल, योगेश राठौर, सुरेश कारपेंटर, सुरेश बानिया, रिजवान मिर्जा, इब्राहिम वारसी, शादाब पठान, कैलाश कलम आदि उपस्थित थे। रीजनल सेक्रेटरी मकसूद पठान और सुभाष यादव ने श्री सिद्दीकी का मालवा की परंपरा अनुसार साफा बांधकर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button