देवास
जिले में अब तक 137 मिमी से अधिक बारिश

देवास। जिलेभर में बारिश का दौर जारी है। बारिश से नदियों में पानी बहने लगा है। पिछले चौबीस घंटे में 201 मिमी बारिश जिले के विभिन्न वर्षामापी केंद्रों में दर्ज की गई। सर्वाधिक बारिश देवास में 62 मिमी दर्ज की गई। देवास में शुक्रवार को दिनभर बारिश होती रही। रात में तीन से चार घंटे तक तेज बारिश भी हुई। देवास के बाद सोनकच्छ में 51 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। एक जून से अब तक जिले में औसत 137.49 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है।




