प्रशासनिक

कलेक्टर ने माता टेकरी पर पत्थर गिरने की घटना का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

देवास। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने माता टेकरी पर बीती रात हुई पत्थर गिरने की घटना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्‍होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये।
इस दौरान दौरान पुलिस अधीक्षक सम्‍पत उपाध्‍याय, एसडीएम प्रदीप सोनी, नगर निगम आयुक्‍त विशालसिंह चौहान सहित ज़िला प्रशासन, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि बीती रात को टीम नुकसानी का जायजा लेने आई थी। सुबह एक्‍सपर्ट और इंजीनियर की टीम आई है। माताजी की टेकरी पर आगे ऐसा ना हो इसके लिए क्‍या कर सकते हैं। डैमेज को कैसे कंट्रोल कर सकते हैं, इसका निरीक्षण किया जा रहा है। देवास में माताजी की टेकरी पर पौधारोपण किया जाएगा। माता टेकरी पर जालियां लगाने का कार्य किया जाएगा। रिटेनिंग वाल बनाई जाएगी। एक्‍सपर्ट टीम को बुलाकर सर्वे किया जाएगा। माता टेकरी पर पत्थर फिर ना गिरे इसलिए जगह चिन्हित कर रिपेयरिंग कार्य किया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button