स्पोर्टस
अनुपम टोप्पो बने प्रदेश कार्यसमिति एवं प्रदेश चयन समिति सदस्य

देवास। मास्टर गम एसोसिएशन मप्र की वार्षिक बैठक उज्जैन में आयोजित की गई। इसमें मास्टर गेम एसोसिएशन मप्र की आगामी चार वर्षों के लिए कार्यकारिणी घोषित की गई।
अमानत खान रतलाम को सर्वसम्मति से संगठन का प्रदेश सचिव एवं अनुपम टोप्पो को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तथा राज्य स्तरीय चयन समिति में शामिल किया गया। आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन देवास में किया जाएगा। इसका प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। नवंबर माह में राज्य स्तरीय मास्टर गेम प्रतियोगिता का आयोजन देवास में किया जाएगा। टोप्पो के मनोनयन पर मास्टर गेम एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष जितेंद्रसिंह गौड़, नीरज नगर, मनोज सिंह, रेणु सिंह, अशीष मसीह, अजयसिंह राठौड़ ने बधाई दी।




