आपका शहर

गुजरात बीजेपी के वड़ोदरा शहर प्रभारी विनोद सोलंकी का मध्यप्रदेश में हुआ आगमन, कई जगह हुआ स्वागत


देवास। भाजपा के वड़ोदरा शहर प्रभारी, एंटीकरप्शन टीवी इंडिया के गुजरात प्रभारी और भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय संघठन सचिव विनोद भाई सोलंकी का मध्यप्रदेश आगमन पर देवास और उज्जैन में स्वागत किया गया। विनोद भाई गुजरात ही नहीं, बल्कि भारत के कई प्रदेशों में लोगों के चहेते बन गए हैं। विनोद भाई राजनीति के साथ पत्रकारिता के कार्य को भी भली-भांति दिशा प्रदान करने वाले व्यक्ति हैं। विनोद भाई किसी भी प्रदेश में जाए उनके स्वागत के लिए उनके चाहने वाले हमेशा तैयार रहते हैं। विनोद भाई समाज सेवक भी है। गोसेवा में भी हमेशा लगे रहते हैं। गोशाला में गोमाता के लिए भंडारे और गोसेवा में सदा तैयार रहना विनोद भाई अपना धर्म समझते हैं। विनोद भाई का मध्यप्रदेश के देवास में भारतीय पत्रकार संघ के देवास जिला अध्यक्ष संजय शर्मा और साथियों ने स्वागत किया। वही मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार विरोधी फोरम के प्रदेश सचिव चेतन वैष्णव और एंटीकरप्शन टीवी इंडिया के राष्ट्रीय सचिव संजय शर्मा ने विनोद भाई से भेंट की और स्वागत किया। उज्जैन में भारतीय पत्रकार संघ के किशोरकुमार दग्धी मध्यप्रदेश अध्यक्ष, निर्मल सोलंकी, राष्ट्रीय सद्भावना ग्रुप से मुर्तजा इज्जी, बड़ावदा सेवा व रक्तदान संस्था की ओर से प्रवीण व्यास, आनंद गुप्ता ने विनोद भाई का स्वागत किया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button