आपका शहर

युवा सरपंच व समाजसेवी चौहान का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया

Share

Dewas news
टोंकखुर्द (विजेंद्रसिंह ठाकुर)। ग्राम पंचायत चोबाराधीरा के सरपंच, संत शिरोमणि भिखारीदास दास महाराज जनकल्याण सेवा समिति के सदस्य एवं समाजसेवी भगवानसिंह चौहान का जन्मदिन उत्साह के साथ सेवा कार्य करते हुए मनाया गया। जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

समिति के वर्तमान अध्यक्ष राजाराम परमार के नेतृत्व में उनका जन्मदिन बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। लालजीराम सरपंच बरदु ने पुष्पमाला पहनाकर एवं समंदरसिंह मालवीय ने केक काटकर बधाई दी।

उन्हें राकेश सोलंकी, महेश परमार, जनपद सदस्य दिलीप मालवीय, कैलाशचंद्र सरपंच सेडु, देवकरण चौहान, ईश्वर सिंह मंत्री, एडवोकेट जगदीश लाठिया, अशोक चौहान, लक्ष्मीनारायण मालवीय, योगेंद्र सोलंकी, दिलीप मालवीय, भारत सिंह गेहलोद, घमंडसिंह गोहिल, राजेंद्रसिंह गोहिल, विजयपाल सिंह गोहिल, संदीप चौहान, सिंगाराम मालवीय सहित बड़ी संख्या में मिलने वालों ने बधाई दी। आभार अनमोल सोलंकी ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button