आपका शहरदेवास

अग्निपथ योजनान्‍तर्गत उज्‍जैन व इन्‍दौर संभाग के 15 जिलों के लिए सेना भर्ती रैली धार में 1 से 10 सितम्बर तक

Share

देवास जिले के युवा www.joinindianarmy.nic.in पर 3 अगस्त तक करें पंजीयन

देवास। अग्निपथ योजना में 1 से 10 सितम्बर तक साई स्टेडियम धार में उज्‍जैन एवं इन्‍दौर संभाग के 15 जिलों देवास, आगर मालवा, मन्दसौर, नीमच, रतलाम, शाजापुर, उज्जैन, इन्दौर, बडवानी, बुरहानपुर, धार, झाबुआ, खण्डवा, अलीराजपुर एवं खरगोन के पुरूष उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर जनरल डयूटी, तकनीकी क्लर्क, स्टोर कीपर तथा ट्रेडमैन की सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। देवास जिले के युवा भर्ती के लिए भारतीय सेना की अधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर अपना पंजीयन 3 अगस्त शाम 5 बजे तक करा सकते हैं। भर्ती संबंधित विस्तृत जानकारी भर्ती कार्यालय महू से प्राप्त की जा सकती है। अग्निवीर भर्ती योजना में पंजीयन करवाने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड उम्मीदवारों को ई-मेल के माध्यम से 10 अगस्त तक भेजे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button