स्पोर्टस
क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सिरोल्या की टीम रही विजेता

सिरोल्या (अमर चौधरी)। मां गायत्री क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सिरोल्या टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल अपने नाम हासिल किया।
सिरोल्या टीम के सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन दिखाया। इसमें टीम सिरोल्या विजेता एवं आगुर्ली उप विजेता रही। इस दौरान जीत की ट्राफी भी दी गई। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए एक दूसरे को बधाई दी एवं उत्साह व्यक्त किया। जानकारी कप्तान अनिल चौधरी ने दी।




