धर्म-अध्यात्म

सावन के आखिरी सोमवार पर खेड़ापति मंदिर में गूंजा कैलाश मुक्ति का संकल्प

भोले बाबा की पूजा कर लगाया मुक्ति स्टिकर, भारत तिब्बत संघ की उपाध्यक्ष शोभा गोस्वामी ने दिलाया महा संकल्प

Share

बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। सावन के आखिरी सोमवार पर बेहरी के प्रसिद्ध श्री मनकामेश्वर भोलेनाथ, खेड़ापति हनुमान मंदिर में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा।

Gyan Ganga: श्रीराम ने शिवलिंग की पूजा के पश्चात सबके समक्ष क्या मनोभाव प्रकट किया था? 

पं. हरीश उपाध्याय ने भोले बाबा की पूजा-अर्चना की, जिसके पश्चात कैलाश मानसरोवर मुक्ति अभियान के तहत मंदिर परिसर में मुक्ति के स्टिकर लगाए गए। इस अवसर पर हिंदू संगठन के प्रदेश प्रचारक केदार पाटीदार, कृष्णा गोस्वामी, श्याम चौधरी, सुनील मंडलोई, गंगाराम बागवान, देवकरण बागवान, रामचंद्र बागवान, बलराम दांगी, कंचन दांगी, कृष्णा बाई, श्यामू बाई, संगीता, आरती, पूजा आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

भगवान शिव के ये मंदिर हैं बेहद खास, दर्शन करने से पूरी हो जाती हैं सभी मनोकामनाएं

उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ महासंकल्प लिया गया कि कैलाश मानसरोवर को चीन के चंगुल से मुक्त कराने के लिए हर शिवभक्त जलाभिषेक के दौरान प्रार्थना करेगा “भोले बाबा, अपने मूल स्थान को मुक्त कराइये ताकि हम बिना वीजा-पासपोर्ट के दर्शन पा सकें।” यह संकल्प भारत तिब्बत समन्वय संघ, मालवा प्रांत की उपाध्यक्ष शोभा गोस्वामी के नेतृत्व में लिया गया। अंत में सभी ने “हर-हर महादेव, कैलाश मानसरोवर की जय”के जयघोष के साथ इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Back to top button