चाकूबाजी कर हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार

उदयनगर (बाबू हनवाल)। पुलिस द्वारा फरार और गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन हवालात’ के तहत एक और बड़ी सफलता मिली है।
उदयनगर थाना पुलिस ने ग्राम करडी में चाकूबाजी कर हत्या के प्रयास की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।
देवास जिले में गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन हवालात’ के तहत पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के अंतर्गत उदयनगर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जिला पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत के निर्देश पर 1 नवंबर 2024 से पूरे जिले में ‘ऑपरेशन हवालात’ संचालित किया जा रहा है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिनारायण बाथम के मार्गदर्शन तथा बागली एसडीओपी संजय सिंह बैस के निर्देशन में थाना उदयनगर में उनि राजेश गोयल के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए ग्राम करडी में चाकूबाजी कर हत्या के प्रयास की घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लखन चौहान (23 वर्ष) और माखन चौहान (19 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम करडी, थाना उदयनगर के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन हवालात’ लगातार जारी रहेगा और गंभीर अपराधों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।




