देवास-बरोठा रोड पर हादसा, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत

सिरोल्या (अमर चौधरी)। देवास-बरोठा मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई।
बरोठा पुलिस ने दुर्घटना कम करने के लिए एक्सीडेंट स्पॉट पर संकतेक लगाए
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बरखेड़ा कोतापाई के पास मोड़ पर तेज गति से ओवरटेक कर रहे ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे निजी वाहन से उपचार के लिए देवास ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद उसकी मौत हो गई।
सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, 8 वर्षीय बेटी गंभीर घायल
मृतका की पहचान चंचला पति रविशंकर गौर, निवासी बड़ा बाजार देवास के रूप में हुई है। बाइक पर महिला के साथ एक पुरुष भी सवार था। बरोठा थाना प्रभारी सवितासिंह जाटव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की गई। दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रक को सुरक्षार्थ थाने में खड़ा कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।





