कश्मीर में प्रेमी ने महिला की हत्या की, शव को टुकड़ों में काटा, ऐसे हुआ हत्याकांड का खुलासा

Posted by

[ad_1]

कश्मीर के बडगाम में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आशिक ने महिला की हत्या की। इसके बाद उसने महिला के शव के टुकड़े कर उन्हें अलग अलग जगहों पर फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया है।

कश्मीर में श्रद्धा हत्याकांड जैसा ही मामला सामने आया है। यहां एक आरोपी युवक ने महिला की हत्या को अंजाम दिया। इसके बाद युवक ने शव के टुकड़े कर उन्हें इधर उधर फेंक दिया था। आरोपी शब्बीर अहमद वानी को पुलिस ने बडगाम जिले के सोइबुग इलाके से गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा जम्मू कश्मीर पुलिस ने किया और आरोपी शब्बीर अहमद वानी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका बीते चार दिनों से लापता थी। इसके बाद उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई जिसके बाद महिला के शरीर के तीन टुकड़े हत्यारे ने अलग अलग जगहों पर फेंक दिए।

बता दें कि 45 वर्षीय आरोपी शब्बीर शादीशुदा है और पेशे से बढ़ई का काम करता है। आरोपी ने 30 वर्षीय अविवाहिता महिला की हत्या की और उसका सिर काट दिया। आरोपी ने महिला के शव के टुकड़ो को इधर उधर फेंक दिया। इसी बीच पुलिस को मृतका के भाई तनवीर अहमद खान का आवेदन मिला जिसमें कहा गया कि उसकी बहन सात मार्च को कोचिंग के लिए गई थी मगर घर नहीं लौटी। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

आरोपी ने कबूला जुर्म

पुलिस ने इस मामले में पड़ताल के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ में शब्बीर को भी हिरासत में लिया गया जिसके बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि महिला की हत्या की जानकारी छिपाने के लिए उसने महिला के शव के टुकड़े कर दिए थे। जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक महिला से शादी करना चाहता था। मगर महिला के परिवार ने उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया था, जिससे नाराज होकर उसने ये कदम उठाया।

पुलिस ने निकाला शव
आरोपी ने शव के टुकड़ों को कई जगहों पर दफन किया था। पुलिस ने शव के टुकड़ों को रेलवे ब्रिज ओमपोरा, सेबडेन आदि इलाकों से बरामद कर लिया है। शव के टुकड़ों को बरामद कर पुलिस ने पीड़ित परिवार को अंतिम संस्कार के लिए सौंपा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *