Mahakaleshwar Mandir में मनाई गई रंगपंचमी, टेसू के फूलों से बने रंग में रंगे महाकाल, रंगों से सराबोर हुए श्रद्धालु

Posted by

[ad_1]

mahakal holi

प्रतिरूप फोटो

Twitter @ujjain_live

देश भर में होली के बाद 12 मार्च को रंगपंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इसी रंग पंचमी का उल्लास भी महाकाल मंदिर में रविवार को दिखाई दिया। यहां भक्तों से लेकर पंडितों ने जमकर महाकाल के साथ रंगपंचमी का त्योहार मनाया।

भारत भर में 12 मार्च को रंगपंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। रंगपंचमी का उल्लास महाकाल मंदिर में भी देखने को मिला। महाकाल मंदिर से ही रंगपंचमी की शुरुआत हुई जब यहां सबसे पहले महाकाल को रंग अर्पित किया गया। इसके बाद पंडितों और पुजारियों ने मिलकर गर्भगृह से नंदी हॉल तक रंग उड़ाया। इसी के साथ सभी रंचपंचमी के रंग में डूबे दिखे।

जानकारी के मुताबिक महाकाल को सबसे पहले टेसू के फूलों से बना रंग लगाया गया। भक्तों पर भस्म आरती के समय रंग और गुलाल उड़ाया गया। इसी के साथ पूरा नंदी हॉल गुलाल और रंग में भीग गया। बता दें कि रंगपंचमी के त्योहार के लिए पुजारियों ने तीन क्विंटल टेसू के फूलों से बना प्राकृतिक रंग तैयार किया था। 

रंगपंचमी की शुरुआत जैसे ही महाकाल मंदिर में हुई उसके बाद ही शहर भर में रंगपंचमी भी धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान युवाओं ने सड़कों पर मस्ती में रंग पंचमी मनाई और गुलाल उड़ाया। शहर के लोगो में रंग पंचमी को लेकर अलग ही उत्साह देखने को मिला। बता दें कि रंगपंचमी के मौके पर महाकाल मंदिर, सिंहपुरी, कार्तिक चौक और भागसीपुरा से पारंपरिक गेर निकली जाती है। भक्त बैंड बाजा, ढोल की थाप के साथ बहादुरी और जीत का प्रतीक ध्वजा लेकर निकलेंगे। 

अन्य न्यूज़



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *