दोस्त की पत्नी का 2004 में किया था कत्ल, अब Delhi Police ने किया गिरफ्तार

Posted by

[ad_1]

हरियाणा के पंचकुला के रहने वाले नरेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वर्ष 2007 में पुलिस ने उसे हत्या के आरोप में भगोड़ा घोषित किया था। आरोपी ने अपनी दोस्त की पत्नी की हत्या को थी।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 64 वर्षीय नरेंद्र को गिरफ्तार किया है। आरोप है की नरेंद्र ने अपने दोस्त की पत्नी की हत्या की था, जिसके बाद से वो फरार चल रहा था। 

जानकारी के मुताबिक आरोपी नरेंद्र ने वर्ष 2004 में यानी 19 वर्ष पहले अपने दोस्त की पत्नी की हत्या कर दी थी। मृतका आरोपी नरेंद्र के दोस्त गुलशन की दूसरी पत्नी थी। 

स्पेशल सेल के डीसीपी राजीव रंजन ने बताया कि 27 अगस्त 2004 को पीसीआर पर एक कॉल रिसीव हुई थी, जिसमें 35 वर्षीय महिला प्रवीण को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया था। महिला का गला घोंटा गया था। महिला के छाती, घुटनों पर निशान भी मिले थे। जानकारी के मुताबिक घटना के समय महिला घर पर अकेली थी। 

शुरुआती जांच में सामने आया था कि महिला के घर पर कोई जान पहचान का युवक आया था, जिसे घर के नौकर ने घर में आने दिया था। नौकर इसी बीच घर से बाहर कुछ सामान लाने गया। उसके लौटने पर युवक घर से बाहर निकलता हुआ दिखाई दिया। वहीं महिला बेहोशी की हालत में घर के बेडरूम में मिली। 

पुलिस के मुताबिक आरोपी को पहचान नरेंद्र के तौर पर हुई थी, जो विष्णु गार्डन में रहता था। घटना के बाद से ही विष्णु और उसके परिवार का कोई अता पता नहीं था। 

पुलिस के मुताबिक विष्णु और गुलशन वर्ष 1997 से एक दूसरे के परिचित थे। घटना के समय नरेंद्र गुलशन की दूसरी पत्नी के पास गलत इरादों के साथ गया था। इसी बीच उसने मृतका की चुन्नी से गला दबा कर हत्या कर दी। 

पुलिस से भागने की सालों की कोशिश

जांच में सामने आया है की घटना को अंजाम देने के बाद नरेंद्र ने विष्णु गार्डन के अपने किराए के घर को परिवार के साथ छोड़ दिया। इसके बाद वो परिवार के साथ पहले जम्मू गया, यहां से वो लुधियाना शिफ्ट हुआ। पुलिस आरोपी को ढूंढते हुए लुधियाना भी पहुंची थी, मगर उस तक पहुंचने से पहले ही वो घर खाली करके जा चुका था। उसके ठिकाने बदलने के कारण ही उसे भगोड़ा घोषित किया था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *