Pune Accident | महाराष्ट्र: पुणे में शिव भक्तों की गाड़ी का हुआ भीषण हादसा, 35 लोग घायल

Posted by

[ad_1]

pune accident shiv-devotees-car-accident-on-mumbai-bangalore-highway-35-injured

File Photo

पुणे: महाराष्ट्र (Maharashtra) में हर जगह छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती का जश्न मनाया जा रहा है। इसी बीच पुणे (Pune) से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां शिव भक्तों के टेंपो (Accident) का बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में 30 से 35 शिवभक्त घायल हुए है। इनमें से 10 लोग गंभीर घायल हुए है। 

मिली हुई जानकारी के अनुसार, यह हादसा बेंगलुरु-मुंबई बाईपास (Mumbai Bangalore Highway) के पास हुआ। यह शिव भक्त शिव ज्योत लेकर निजी टैंपो में मल्हारगढ़ से लोनावाला के शिलाताने के लिए निकलते थे। वहीं, बेंगलुरु-मुंबई बाइपास पर पहुंचने के बाद पीछे से एक कंटेनर ने शिव भक्तों से भरे इस टेंपो को जोरदार टक्कर मारी। हादसा तथावड़े इलाके में हुआ है। 

यह भी पढ़ें

इस हादसे में 30 से 35 शिव भक्त घायल हो गए। जानकारी सामने आ रही है कि इनमें से 10 की हालत गंभीर है। 20 लोग मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए तीन अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

 



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *