,

किसान कांग्रेस शहर अध्यक्ष बनने पर कानूनगो मित्र मंडल ने किया राजपूत का सम्मान

Posted by

देवास। शहर जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर कालूसिंह राजपूत की नियुक्ति पर वार्ड क्रमांक 8 एवं 9 में पार्षद दीपेश कानूनगो के नेतृत्व में वार्डवासियों ने श्री राजपूत का स्वागत किया।

इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, शौकत हुसैन, प्रवेश अग्रवाल, नजर शेख, सुधीर शर्मा, भगवानसिंह चावड़ा, रमेश व्यास विशेष रूप से उपस्थित थे। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए श्री राजानी ने कहा कि राजपूत कांग्रेस के पुराने नेता है। अनुभवी हैं, किसान हैं। उन्हें इसलिए किसान कांग्रेस का शहर अध्यक्ष बनाया है कि किसानों की क्या समस्या होती है इससे वे भलीभांति परिचित हैं। किसानों को न्याय दिला सके उनकी लड़ाई लड़ सके इसलिए कांग्रेस को राजपूत जैसे कर्मठ व्यक्ति की आवश्यकता थी। ऐसे व्यक्ति को किसान कांग्रेस का अध्यक्ष बनाकर कांग्रेस ने किसानों के हाथ मजबूत करने का काम किया है।

इस अवसर पर कल्याणसिंह पवार, प्रमोद सुमन, प्रतीक शास्त्री, राहुल पवार, वार्ड के रमेशसिंह ठाकुर, भरत पटेल, राजकुमार पटेल, फारूक नागौरी, रवि देवड़ा, राजा ठाकुर, मनोज जाट, जीतू ठाकुर, शैलेंद्र ठाकुर, सुनील शुक्ला, दुष्यंत पांचाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे। आभार कांग्रेस नेता राजू दरबार ने माना।

वार्ड में जगह-जगह श्री राजपूत का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत एवं साफा बांधकर सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *