देवास के बूथ क्रमांक 109 पर सांसद सोलंकी ने सुना मन की बात कार्यक्रम

Posted by

– ई कचरे की बढ़ती समस्या और जैव विविधता पर पड़ने वाले परिणामों पर प्रधानमंत्री ने आकर्षित किया ध्यान
देवास। देवास संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता महेंद्रसिंह सोलंकी के नेतृत्व में रविवार सुबह 11 बजे वार्ड क्रमांक 13 के बूथ क्रमांक 109 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया।
प्रधानमंत्री ने रविवार को मन की बात के 98वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने नागरिकों से पद्म पुरस्कारों से सम्मानित लोगों के जीवन और कहानियों के बारे में पढ़ने का आग्रह किया। उन्होंने श्रोताओं का ध्यान ई-कचरे की बढ़ती समस्या और जैव विविधता पर पड़ने वाले परिणामों की ओर आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि गैजेट्स के सुरक्षित निपटान के बारे में जागरूकता पैदा करने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से वोकल फॉर लोकल थीम को ध्यान में रखते हुए त्योहार मनाने की अपील करते हुए होली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पार्षद अकीला अजबसिंह ठाकुर, पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते, स्वच्छता अभियान के राजू पहाड़िया, महेश चौहान, कालूसिंह चौधरी, चंद्रसिंह जसोना, वासुदेव परमार, नरेंद्र मंडलोई, अल्केश दवंडे, नरेंद्र कुमावत सहित कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *