मदिरा प्रदेश बोलने वाले कमलनाथ का विरोध

Posted by

– भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप निकाली रैली, की नारेबाजी
देवास। मध्यप्रदेश में नई शराब नीति को लेकर कमलनाथ ने विवादित बयान दिया। नाथ के इस बयान पर देवास में कार्यकर्ताओं ने रैली निकालते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय से सयाजी द्वार तक रैली निकाली और कमलनाथ का विरोध करते हुए नारेबाजी की। यहां संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश को मदिरा प्रदेश की संज्ञा देकर कमलनाथ ने प्रदेश की 8 करोड़ जनता का अपमान किया है। कमलनाथ के इस बयान ने अराजकता फैलाने का काम किया है, जिसके लिए उन्हें प्रदेश की जनता से माफी मांगना चाहिए। विरोध प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष खंडेलवाल के साथ पार्षद राजेश यादव, धर्मेन्द्र चौधरी, विश्वास उपाध्याय, बालाराम कुमावत, निलेश वर्मा, रवि वर्मा सहित जिले के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र चौधरी व सह प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *