विकास यात्रा के माध्यम से हमारी सरकार ने जन-जन को लाभांवित किया – राजीव खंडेलवाल

Posted by

-भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न

देवास। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल की अध्यक्षता में जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला संगठन प्रभारी मधु वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रायसिंह सेंधव, बहादुर मुखर्जी, दुर्गेश अग्रवाल, शरद पाचुनकर, सुरेंद्र वर्मा, ओम जोशी, राजेश यादव, पोपेन्द्रसिंह बग्गा, एवं जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष मोर्चा के अध्यक्ष उपस्थित रहे। सर्वप्रथम सभी अतिथियों ने भारतमाता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर तिलक वंदन व माल्यार्पण कर बैठक की शुरूआत की। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने सभी मण्डल अध्यक्षों से पिछली कार्यसमिति व मन की बात कार्यक्रम की समीक्षा की। साथ ही मण्डलों में आगामी मण्डल व शक्ति केन्द्र की बैठक की तिथि निर्धारित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने कहा कि वर्तमान में विकास यात्रा गांव-गांव में जा रही है। हमें
विकास यात्रा को प्रभावी बनाने के लिए सभी जिला मण्डल व मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को यात्रा में सम्मिलित होकर प्रभावी बनाना है। साथ ही विकास कार्यो का हितलाभ वितरण करना है। विकास यात्रा के साथ हमें संगठन को मजबूत करने के लिए मण्डल व शक्ति केन्द्रों बैठक करना है। साथ ही मन की बात कार्यक्रम हर मतदान केन्द्र में सम्पन्न करना है।

जिला संगठन प्रभारी मधु वर्मा ने सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए हर मतदान केन्द्र में विकास यात्रा के साथ-साथ बूथ स्तर के कार्यक्रम सम्पन्न करना है। साथ ही हमें शक्ति केन्द्र में पंच परमेश्वर एवं मतदान केन्द्र में त्रिदेव को सक्रिय कराना है और विकास यात्रा में इन सभी की सहभागिता हो ऐसा प्रयास करना है।
कांग्रेस के काल में खाली खजाना, देनदरियां और राजकोष घाटे में था। आपको याद होगा कांग्रेस राज में अधेर नगरी चौपट राजा हुआ करता था, उस जमाने में बिजली आती नहीं थी, बिजली केवल जाती थी, 24 घंटे में सिर्फ 2-4 घंटे ही आती थी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के शासन में 24 घंटे गांव में बिजली रहती है। कांग्रेस के शासन में सड़क का तो नाम ही नहीं रहता था, सिर्फ गडढे ही गडढे रहते थे। जैसे ही दचके लगना शुरू होता था, लोग समझ जाते थे कि मध्यप्रदेश आ गया लेकिन आज परिस्थिति बिल्कुल अनूरूप है। भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार ने हर गांव को प्रधानमंत्री सड़क से जोड़ने का कार्य किया है।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजेश यादव ने किया। आभार युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राम सोनी ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *