कथा में श्रीराम-जानकी विवाह का रहा उत्साह, बारात का पुष्प वर्षा के साथ किया स्वागत

Posted by

देवास। ग्राम मेंढकी धाकड़ में श्रीराम कथा के पांचवे दिन श्रीराम विवाह उत्सव भव्यता के साथ मनाया गया। समस्त ग्रामवासियों ने मिलकर आतिशबाजी के साथ श्रीराम जी की बारात का स्वागत किया। श्रीराम दरबार की झांकी की आरती उतारी गई। पंडित जी ने विधि-विधान से विवाह की प्रक्रिया पूर्ण कराई। कथावाचक पं. नीरज दुबे ने विभिन्न भजनों की प्रस्तुति दी। विवाह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर पुण्य लाभ लिया। यहां कथा 7 फरवरी तक चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *