मकसूद पठान मप्र कांग्रेस श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रांतीय सचिव बने

Posted by

देवास। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं सभी प्रकोष्ठों के प्रभारी जेपी धनोपिया के अनुमोदन पर मप्र कांग्रेस श्रमिक प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष बीडी गौतम द्वारा की गई। इसमें मकसूद पठान को मप्र कांग्रेस श्रमिक प्रकोष्ठ का प्रांतीय सचिव नियुक्त किया गया। श्री पठान की नियुक्ति पर पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, पूर्व महापौर जयसिंह ठाकुर, रेखा वर्मा, पं. जयप्रकाश शास्त्री, भगवानसिंह चावड़ा, सलीम मामू, शौकत हुसैन, रोहित शर्मा, नजर शेख, इम्तियाज शेख, पार्षद दीपेश कानूनगो, पार्षद प्यारे मियां पठान, एड. सुरेश चौधरी, उम्मेदसिंह राजपूत आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *