भारतीय डाक कार्यालय में सर्वर डाउन, उपभोक्ता हुए परेशान

Posted by

देवास। जिले का मुख्य भारतीय डाक कार्यालय अव्यवस्था का शिकार हो रहा है। यहां कभी भी सर्वर डाउन हो जाता है, जिससे आम उपभोक्ता विभाग के चक्कर लगाते रहते हैं। विगत दो दिनों लगातार सर्वर डाउन चल रहा है। इस कारण आमजन परेशान होते हैं।

नेशनल यूनिटी ग्रुप के संस्थापक अनिलसिंह ठाकुर ने आरोप लगाते हुए बताया कि उज्जैन पेट्रोल पंप चौराहा स्थित संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित भारतीय डाक विभाग में कर्मचारियों की लापरवाही से लोग परेशान होते रहते हैं। लंच समय खत्म होने के बाद भी कुछ कर्मचारी 15 से 20 मिनट तक बातचीत में समय निकाल देते हैं। वरिष्ठ नागरिक के लिए अलग से कोई व्यवस्था नहीं है। कई बुजुर्ग जो पेंशन लेने आते हैं, उन्हें घंटों तक इंतजार करना पड़ता है। श्री ठाकुर ने बताया कि गत दो दिनों से सर्वर डाउन चल रहा है। इस ओर पोस्टमास्टर का ध्यान नहीं है। इस संबंध श्री ठाकुर ने पोस्टमास्टर अनवर कुरैशी से चर्चा करना चाही तो उन्होंने खुद स्वीकार किया कि आज हमारा इंजीनियर ठीक कर रहा है। जब लोगों कि परेशानी के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि शहर में कई जगहों पर डाकघर उपलब्ध है, वहां उपभोक्ता जा सकते है और वहां सर्वर भी चल रहा है। ग्रुप के सुनीलसिंह ठाकुर, हटेसिंह दरबार, डॉ. धीरज वर्मा, सुभाष वर्मा, रफीक पठान, गोलू प्रजापति, अभिजीतसिंह गौड़, वीसी पाटीदार ने शीघ्र व्यवस्था सुचारू रूप से शुरू करने एवं वरिष्ठों के लिए अलग से काउंटर खोले जाने की मांग संबंधित मंत्रालय से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *