विहिप बजरंग दल देवास के नवीन दायित्व की घोषणा

Posted by

– विहिप मालवा प्रांत की बैठक इंदौर में आयोजित

देवास। विश्व हिन्दू परिषद् मालवा प्रांत की बैठक इंदौर में केंद्रीय मार्गदर्शन समिति सदस्य संत श्रीश्री राधे राधे बाबा महामंडलेश्वर मनमोहनदासजी महात्यागी महाराज, मालवा प्रांत मार्गदर्शन समिति सदस्य कबीर पंथ संत मोहंती दासजी, विनायक राव राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री, हुकुम जैन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अजय पारीक राष्ट्रीय मंत्री सेवा प्रमुख, सरोज दीदी सोनी राष्ट्रीय सह मातृ शक्ति संयोजिका, पिंकी पवार राष्ट्रीय सह दुर्गा संयोजिका, मुकेश जैन प्रांत अध्यक्ष, महेश गोटी प्रान्त उपाध्यक्ष, मालासिंह ठाकुर प्रांत उपाध्यक्ष, विनोद शर्मा प्रांत मंत्री, नंददास दंडोतिया प्रांत संगठन मंत्री (छतीसगढ़), खगेंद्र भार्गव प्रांत संगठन मंत्री (मालवा प्रांत) की उपस्थिति में आयोजित की गई।
बैठक में संत राधे राधे बाबा महामंडलेश्वर का आशीर्वचन प्राप्त हुआ। इसमें उन्होंने अपनी संत समिति बैठक में प्रस्तावित राम मंदिर से राम राज्य के संकल्प की बात कही। वहीं मालवा प्रांत में चल रहे सेवा कार्य, दुर्गा वाहिनी के बढ़ते कार्य और बजरंग दल को ग्राम-ग्राम कार्य करने की बात कही। विहिप बजरंग दल देवास के नवीन दायित्व की घोषणा भी की गई। इसमें नारायण शर्मा बजरंग दल विभाग सह संयोजक, मनोहर पमनानी विभाग गोरक्षा प्रमुख, विभाग धर्म प्रसार टोली प्रमुख शिव शर्मा, जिला अध्यक्ष दिलीप अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष शंभूसिंह राणा देवगढ़, विजय पांचाल, नीलम जलोदिया, आशीष शर्मा कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष राजेश गोयल, विद्यार्थी प्रमुख शुभम वर्मा बनाए गए। उपरोक्त जानकारी जिला मंत्री संदीप चौबे ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *