Uncategorized

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने मनाया जश्न, ओबीसी आरक्षण के साथ होंगे चुनाव

Share


देवास। भाजपा द्वारा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा सुप्रीम कोर्ट के आदेश ओबीसी के बिना होने वाले चुनाव के फैसले में पुनर्विचार याचिका दायर की गई, जिसके परिणाम स्वरूप माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा ओबीसी आरक्षण के साथ होंगे चुनाव  आदेश दिए गए। आदेश को सुनने के बाद भाजपा पिछड़ा वर्ग  देवास के कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर छा गई। सभी कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर पार्टी कार्यालय पर अपनी खुशी को व्यक्त किया। भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल व पूर्व जिला महामंत्री राजेश यादव की उपस्थिति में भव्य आतिशबाजी कर मिठाई का वितरण किया गया। पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जुगनू गोस्वामी ने बताया कि भाजपा शुरू से ही पिछड़े वर्ग के लोगों के उत्थान और विकास के लिए प्रयासरत है और अधिकांश योजनाएं वर्ग के विकास के लिए मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाई जा रही है। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी भाजपा जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button