प्रशासनिक

देवास जिले में टेलीमेडिसीन की बेहतरीन सुविधा उपलब्ध है, नागरिक इसका लाभ ले सकते हैं-कलेक्टर श्री गुप्ता

– कलेक्टर श्री गुप्ता ने जिला अस्पताल सहित जिले के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया
– चौबाराधीरा उपस्वास्थ्य केंद्र के डॉ. विनोद पाटीदार का एक माह का वेतन काटने के दिए निर्देश
– मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के ई-केवायसी कार्य में लापरवाही बरतने पर वीएलई का लाइसेंस निरस्त करने के दिए निर्देश
देवास। जिले में टेलीमेडिसीन की बेहतरीन सुविधा उपलब्ध है। जिले में 196 केंद्रों पर टेलीमेडिसीन की सुविधा उपलब्ध है, रियल टाइम सुबह 10 से सायं 5 बजे तक पर उपलब्ध रहते हैं। यहां पर सीएचओ तैनात हैं जिनके पास टेलीमेडिसीन उपलब्ध है। आप सभी इस सुविधा लाभ ले सकते हैं।
उक्त बातें कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने जिले के नागरिकों से आग्रह करते हुए कही। इस दौरान कलेक्टर श्री गुप्ता ने जिला अस्पताल सहित जिले के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्र जामगोद, सिविल अस्पताल सोनकच्छ, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीपलरावां का निरीक्षण भी किया एवं संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधितों स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सिंह चौहान, सहायक कलेक्टर टी प्रतीक राव, सीएमएचओ डॉ. एमपी शर्मा सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान लैबर रूम एवं यहां के टेलीमेडिसीन सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने टेलीमेडिसीन केंद्र पर दी जाने वाले सेवाओं के संबंध में जानकारी ली और पूछा कि यहां पर आने वाले मरीजों को किस प्रकार सेवाएं देते हैं। यहां उपस्थित संबंधित प्रभारी ने पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए टेलीमेडिसीन सेंटर पर रोटेशन वाइस ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने उपस्वास्थ्य केंद्र जामगोद का निरीक्षण किया। इस दौरान हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया तथा यहां पर डॉक्टरों द्वारा मरीजों से किस प्रकार टेलीमेडिसीन सेंटर पर जानकारी ली जाती है। इस बारे में वीडियो कॉलिंग करके जानकारी ली। कलेक्टर गुप्ता ने मरीजों से चर्चा भी की। कलेक्टर श्री गुप्ता ने सीएमएचओ डॉ शर्मा को निर्देश दिए कि जो फिल्ड में स्वास्थ्य विभाग का मैदानी अमला, कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता हैं वे अधिक से अधिक इसका प्रचार-प्रसार करें।
सोनकच्छ सिविल अस्पताल, पीपलरावां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण
कलेक्टर श्री गुप्ता ने सिविल अस्पताल सोनकच्छ का निरीक्षण किया यहां पर प्रसूति/लेबर रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रसूति के दौरान उपयोग होने वाले संसाधनों की जानकारी ली और कहा कि यहां पर मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना आए। उन्होंने हाई रिस्क महिला मरीजों को किस प्रकार हैंडल किया जाता है इस संबंध में भी जानकारी ली और किस स्थिति में उन्हें रैफर किया जाता है इस संबंध में जानकारी ली। इस पर संबंधित बीएमओ ने पूरी जानकारी कलेक्टर श्री गुप्ता को बताई। कलेक्टर श्री गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग से संबंधित सभी रिकॉर्ड अपडेट रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगले माह से सोनकच्छ में सीजेरियन की व्यवस्था हो जाएगी। इसकी सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने पीपलरावां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया वहां लेबर रूम एवं टेलीमेडिसीन सेंटर का निरीक्षण तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही उपस्वास्थ्य केंद्र चौबाराधीरा निरीक्षण भी किया।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने आरएएस मछली पालन केंद्र नागदा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अमूल जारिया ने बताया उनका प्रायवेट मछली पालन केंद्र है, जिस पर उन्हें शासन से अनुदान प्राप्त हो रहा है। यहां पर वे आधुनिक तरीके से मछली पालन कर रहे हैं। कलेक्टर श्री गुप्ता ने दौलतपुर स्थित शासकीय मछली पालन केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने उपस्वास्थ्य केंद्र चौबाराधीरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉ. विनोद पाटीदार से हॉस्पिटल की गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जानकारी सही-सही न देने पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने डॉ. पाटीदार का एक माह का वेतन काटने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने गंधर्वपुरी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के पंजीयन की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राशन दुकान पर पंचायत कार्यालय, पंजीयन प्रक्रिया, ई-केवायसी सेंटर, एसबीआई ग्राम सेवा केंद्र, मप्र ग्रामीण ग्राहक बैंक सेंटर का निरीक्षण किया। साथ ही ग्राम खेरिया जागीर में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के पंजीयन सेंटरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही ई-केवायसी में लापहरवाही बरतने पर वीएलई पंकज चंद्रवंशी का लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम कुमारिया बनवीर का भी निरीक्षण किया। ग्राम देवली में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के पंजीयन कार्य को देखा। कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिए कि जिन महिलाओं के पास खाते नहीं है, उनके खाते खोले जाएं तथा उनसे सिर्फ आधार कार्ड ही लिए जाएं, पेन कार्ड नहीं लिए जाएं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button