• Sun. Mar 16th, 2025 7:16:42 PM

देवास‍ जिले गेंहू उपार्जन कार्य शुरू

ByNews Desk

Mar 15, 2025
Dewas news
Share

– उपार्जन केन्‍द्रों पर किसानों का तिलक लगाकर एवं फूलमाला पहनाकर किया स्वागत

देवास। जिले में राज्य शासन के निर्देशानुसार गेहूं उपार्जन कार्य शनिवार से शुरू किया गया। दुर्गापुर स्थित स्टील सायलो पर स्थापित उपार्जन केन्द्रों पर 22 किसानों से 1234.55 क्विटल गेहूं का उपार्जन किया गया।

उपार्जन केन्द्र पर अपनी उपज ( गेहूँ ) लेकर आये किसानो का तिलक लगाकर एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।

गेहूं उपार्जन के लिए 31 मार्च तक पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। जिले में समर्थन मूल्‍य पर गेंहू उपार्जन कार्य 5 मई तक किया जाएगा। उपार्जन केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है।

जिले में पंजीकृत किसानों से स्लॉट बुकिंग के आधार पर समर्थन मूल्य 2425 रूपये प्रति क्विंटल +175 रूपये प्रति क्विंटल बोनस, कुल 2600 रूपये प्रति क्विंटल के मान से निर्धारित उपार्जन केन्द्रो पर गेंहू का उपार्जन किया जाएगा।

शासन निर्देशानुसार जिला देवास में रबी विपणन वर्ष 2025-26 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से स्लॉट बुकिंग के आधार पर गेहूं खरीदी का कार्य 5 मई तक सप्ताह में 5 दिवस (सोमवार से शुक्रवार) प्रातः 8 से शाम 8 बजे तक किया जावेगा।