देवास

घर-घर जाकर मतदाताओं को पर्ची देकर कर रहे मतदान के लिए जागरूक

Share

शिप्रा। लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रयास हो रहे हैं। बीएलओ मतदाता पर्ची का वितरण घर-घर जाकर कर रहे हैं। आज शिप्रा में मतदाताओं को उनके घर-घर जाकर मतदाता पर्ची दी गई।

पर्ची देने के साथ ही मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। मतदाताओं से कहा जा रहा है कि प्रत्येक वोट जरूरी है, इसलिए सारे काम छोड़कर सबसे पहले वोट दें। ग्रामीण युवा केंद्र खेल प्रभारी राजेश बराना ने बताया, कि चलें बूथ की ओर अभियान के अंतर्गत प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ जागरूकता समूह के सदस्यों, कैंपस एम्बेसेडर, रहवासी कल्याण समिति, चुनावी साक्षरता क्लब, गैर सरकारी संगठन, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद और स्थानीय लोगों के माध्यम से सघन स्वीप गतिविधियां आयोजित कर लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक एवं प्रेरित किया जा रहा है।

अभियान में ग्राम पंचायत सचिव छोटेलाल एरवाल, बीएलओ जितेंद्र राजोरिया, उमा दुबे, कपिल पटेल, संतोष शर्मा आदि का योगदान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button