धर्म-अध्यात्म

दशा माता पूजन का दिखा उत्साह

Share

– महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि के लिए की प्रार्थना
बेहरी(हीरालाल गोस्वामी)। क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह से शाम 4 बजे तक दशा माता पर्व की पूजा चलती रही। ग्रामीण अंचल में महिलाओं द्वारा परंपरागत स्थान पीपल पेड़ के नीचे दशा माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। माना जाता है, कि दशा माता पर्व पूजा करने से घर में खुशहाली रहती है। महिलाओं ने सूत का 10 तार वाला धागा पीपल वृक्ष को अर्पित किया और इसी धागे को हल्दी में लपेटकर माला के रूप में पहना।

पं. अंतिम उपाध्याय के अनुसार यह बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व है। दशा माता पर्व होली दहन के 10 दिनों बाद मनाया जाता है। होली के बाद से ही प्रतिदिन महिलाएं दशा माता के स्थान पर जाकर पूजा-अर्चना कर राजा नल-दमयंती की कहानी सुनती हैं। इस दौरान कई परिवारों में सुहागिन महिलाएं 10 दिनों तक व्रत-उपवास भी रखती हैं। आज शुक्रवार को 10 दिन पूरे होने पर परंपरानुसार दशा माता का पर्व मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button