धर्म-अध्यात्म

राधाकृष्ण मंदिर में रंगपंचमी पर भगवान के साथ खेली होली

Share

बुधनी (हीरालाल गोस्वामी)। प्रदेशभर में अधिकतर स्थानों पर रंग-गुलाल की बौछार एवं गेर निकालकर डीजे, ढोल-धमाके के साथ रंगपंचमी पर्व मनाया गया। इसी श्रृंखला में बुधनी स्थित राधाकृष्ण मंदिर परिसर में भगवान के साथ श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेली। बाद में श्रद्धालुओं ने नाचते-झूमते आपस में रंग-गुलाल से होली खेली। यहां का वातावरण वृंदावन जैसा लग रहा था। धार्मिक गीतों पर श्रद्धालु थिरकते नजर आए। राधाकृष्ण फाग उत्सव की झलक यहां पर देखी गई। मंदिर के महंत खाकी अखाड़ा से जुड़े अयोध्यादास महाराज ने बताया कि राधाकृष्ण मंदिर परिसर को पंचमी पर फूलों से सजाया गया, फिर फूलों से होली खेली गई। दूर-दूर से श्रद्धालु इस मनमोहक दृश्य को देखने आए। 5 क्विंटल फूलों की होली क्षेत्र में चर्चा का विषय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button