राज्य

Malad Slum Fire | मुंबई: मलाड स्लम में लगी भीषण आग, तेज धमाकों की आवाज सुनाई दी, देखें Video

[ad_1]

Malad Slum Fire

मुंबई. मायानगरी मुंबई (Mumbai) के मलाड (Maladt) के आनंद नगर इलाके में झुग्गी झोपड़ियों में सोमवार को भीषण आग लग गई। घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंच गई है। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस घटना की माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर कई तस्वीरें सामने आई हैं। वीडियो में घटनास्थल से तेज धमाकों की आवाज भी सुनाई दे रही है, साथ ही भारी काला धुआं भी उठता दिख रहा है।

स्थानीय नागरिकों के मुताबिक यह आग आज करीब 4 बजे लगी। जिसके बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया। जिसके बाद स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी गई। जिसके तुरंत बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। फिलहाल आग बुझाने की कोशिश जारी है। अभी तक किसी के हताहत/घायल होने की जानकारी नहीं है।

वहीं, अभी तक आग लगने का कारण भी स्पष्ट नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि यह आग सिलेंडर फटने या शार्ट सर्किट के कारण भड़की। हालांकि, दमकल विभाग ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है… 



[ad_2]

Source link

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button