प्रशासनिक

जिला प्रशासन ने उज्जैन-देवास बायपास पर 1.5 एकड़ शासकीय नजूल भूमि से अतिक्रमण हटाया

Share

 

देवास। जिला प्रशासन द्वारा देवास में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन द्वारा उज्जैन-देवास बायपास पर ब्राह्मणखेड़ा स्थित हाइवे से लगी हुई 1.5 एकड़ शासकीय नजूल भूमि से अतिक्रमण हटाया गया।

 

उक्त भूमि पर अतिकक्रामक द्वारा पोल्ट्री फार्म एवं अन्य निर्माण कर अतिक्रमण किया गया था। भूमि का बाजार मूल्य लगभग 5 करोड़ रुपए है। कार्रवाई के दौरान एसडीएम देवास अभिषेक शर्मा, तहसीलदार देवास नगर सपना शर्मा, नगर निगम का दल एवं पुलिस बल उपस्थित था।

Back to top button