शिक्षा

सेवानिवृत्ति पर कमलसिंह टांक का किया सम्मान

Share

टोंकखुर्द (नन्नू पटेल)। बीआरसी में पदस्थ कमलसिंह टांक का सेवानिर्वत्त होने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्रसिंह, अध्यक्ष लोकेंद्रसिंह भाटी, मनोहरसिंह भाटी, राजपाल भोला, दशरथसिंह भाटी, द्वारा पुष्पमाला पहनाकर एवं शाल-श्रीफल भेंटकर स्वागत किया।

लोकेंद्रसिंह भाटी ने बताया कि सर के द्वारा पढ़ाए गए विद्यार्थी आज कई उच्च पद पर कार्य कर रहे हैं तथा उन्हीं के आशीर्वाद से आज मैं भी भाजपा की सक्रिय राजनीति में एक कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहा हूं। आगे भी सर का हमें मार्गदर्शन मिलता रहेगा और हम सर के दीर्घायु एवं स्वस्थ रहने की कामना करते हैं।

Back to top button