Attack | बीचबचाव करने गए युवक पर हमला

[ad_1]

नागपुर. रिश्तेदार के साथ विवाद होता देख एक युवक ने बीचबचाव किया. आरोपियों ने रिश्तेदार को छोड़कर बीचबचाव करने वाले पर ही हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. पांचपावली पुलिस ने आदर्शनगर निवासी गणेश राम राऊत (30) की शिकायत पर मामला दर्ज किया.
आरोपियों में पंचशीलनगर निवासी अमित उर्फ बंड्या सूरज बिन (29), सचिन सूरज बिन (31), शुभम उर्फ पंड्या मधुकर रामटेके (27) और बाबा बुद्धाजीनगर निवासी तुषार उर्फ दत्ता सोमेश्वर चंदनकर (20) का समावेश हैं. शाम 6 बजे के दौरान गणेश को अपने दामाद बाल्या शेवारे का आरोपियों के साथ विवाद होने की जानकारी मिली.
गणेश अपनी मां के साथ मौके पर पहुंचे. बीचबचाव करके झगड़ा शांत किया. वापस लौट ही रहे थे कि आरोपियों ने गणेश को घेर लिया. विवाद में बीचबचाव करने की वजह से लाठी, रॉड और गुप्ति से वार कर गणेश को बुरी तरह जख्मी कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
[ad_2]
Source link




