धर्म-अध्यात्म
पंचेश्वर महादेव का मनमोहक श्रृंगार

आलीराजपुर। सावन माह में श्री पंचेश्वर महादेव का विभिन्न रूपों में प्रतिदिन मनमोहक श्रृंगार किया जा रहा है। सोमवार को विशेष श्रृंगार होता है।

मंदिर में संध्या आरती में बड़ी संख्या में भक्त शामिल होकर पुण्य लाभ ले रहे हैं। यह जानकारी श्री पंचेश्वर महादेव मंडल के नारायण शाह ने दी।






