धर्म-अध्यात्म

नागर ब्राह्मण समाज की महिला मंडल सदस्य ओंकारेश्वर के लिए रवाना

Share

– ज्योतिर्लिंग महादेव का अभिषेक-पूजन कर समाज की सुख-समृद्धि के लिए करेंगे प्रार्थना

देवास। नागर ब्राह्मण समाज महिला मंडल सदस्य शनिवार सुबह ओंकारेश्वर की धार्मिक यात्रा पर रवाना हुए। गजरा गियर्स चौराहा पर सभी यात्रियों का पुष्पहार पहनाकर समाजजनों ने स्वागत किया। ओंकारेश्वर में मां नर्मदा के जल में स्नान के साथ भगवान का जलाभिषेक व पूजन करेंगे। महिला मंडल के साथ समाज के वरिष्ठजन भी यात्रा पर रवाना हुए।
ओंकारेश्वर की यात्रा को लेकर नागर ब्राह्मण समाज महिला मंडल द्वारा पिछले कई दिनों से तैयारी की जा रही थी। सावन माह में ज्योतिर्लिंग महादेव के दर्शन, अभिषेक, पूजन का विशेष महत्व है। इसे देखते हुए महिला मंडल ने सावन माह में ही ओंकारेश्वर यात्रा का निर्णय लिया था। समाज में महिला मंडल की अध्यक्ष मनीषा पुराणिक के नेतृत्व में यह यात्रा की जा रही है।

यात्रा में कोषाध्यक्ष इंद्रा नागर, महा सचिव आभा नागर, उपाध्यक्ष प्रतिभा शर्मा, प्रचार-प्रसार प्रमुख प्रेमलता नागर, नम्रता नागर, नीता नागर सहित अन्य सदस्य शामिल हैं। अध्यक्ष श्रीमती पुराणिक ने बताया ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का अभिषेक कर समाज की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे। इस प्रकार की धार्मिक यात्रा का आयोजन समय-समय पर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button