पार्षद के धरना प्रदर्शन को अभिभाषक संघ का मिला समर्थन

कन्नौद। जनसमस्याओं को लेकर पार्षद का धरना चौथे दिन भी रहा जारी। नगर के विभिन्न वार्डों में आमजन से जुड़ी हुई व्याप्त समस्याओं को लेकर निर्दलीय पार्षद फारुख केलेवाले द्वारा बस स्टैंड पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। उनकी प्रमुख मांगों का नगर के सभी वर्ग के लोगों का समर्थन मिल रहा है। शुक्रवार को धरना प्रदर्शन के चौथे दिवस अभिभाषक संघ कन्नौद के सदस्यों ने धरना स्थल पर पहुंचकर निर्दलीय पार्षद फारूख केलेवाले की मांगों का समर्थन करते हुए उन्हें विधि संबंधित हर संभव मदद भी करने की बात कही। साथ ही निकाय द्वारा रजिस्ट्री नामांतरण के नाम पर वसूली जा रही राशी को गलत बताया। इस दौरान अभिभाषक दिनेशचंद्र तिवारी, गोपालदास सोमानी, संजीव कुंडल, संतोष वर्मा, विजय बोहरे, घनश्याम वर्मा, मनीष शर्मा, प्रदीप चौहान, महेंद श्रोत्रिय, अशोक अंचेरा, कृष्णकांत शर्मा, राजाराम लोवंशी, मनोज यादव, सुधीर कुंडल, ओम व्यास, सुरेश मकवाना, अरूण कालीराणा, संदीप रियाड़, खातेगांव से अर्जुन यादव, अरविंद जायसवाल, राजेश दुबे आदि मौजूद थे।




