धर्म-अध्यात्म

शांतिदूत देवकीनंदन ठाकुर महाराज बच्चों को तनावमुक्त, संस्कारयुक्त शिक्षा पर देंगे विशेष उद्बोधन

Share

देवास। माँ केलादेवी उत्सव समिति द्वारा आयोजित भागवत कथा में दुर्गा सप्तमी 8 अप्रैल शुक्रवार को प्रातः 9 से 10.30 बजे तक कथा स्थल गोकुल गार्डन में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत शांतिदूत देवकीनंदन ठाकुरजी बच्चों को तनावमुक्त, संस्कारयुक्त शिक्षाप्रद विषय पर अपना मार्गदर्शन एवं उद्बोधन देंगे। इस अवसर पर बच्चों के प्रश्नों का समाधान पूर्वक उत्तर भी देंगे। कैलादेवी उत्सव समिति ने नगर के अशासकीय स्कूल के संचालक, अभिभावक एवं विद्यार्थियों से आग्रह किया है कि आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर अपने जीवन को धन्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button