देवास

स्वामित्व योजना में घर-घर पहुंचा मालिकाना हक, रजिस्ट्री शिविर में जुटी ग्रामीणों की भीड़

पटवारी की मौजूदगी में बांटे गए भू-अधिकार अभिलेख, चेहरे पर लौटी मुस्कान

Share

 

बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना के तहत ग्राम पंचायत बेहरी में शनिवार को विशेष रजिस्ट्री शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में पंचायत पटवारी एवं राजस्व टीम की उपस्थिति में ग्रामीणों को उनकी आबादी भूमि की रजिस्ट्री और अधिकार अभिलेख वितरित किए गए।

ग्राम पंचायत में लगे इस शिविर में सुबह से ही ग्रामीणों की लंबी कतार लगी रही। राजस्व विभाग की टीम ने ड्रोन सर्वे के बाद तैयार किए गए नक्शे के आधार पर ग्रामीणों के घरों का सत्यापन कर मौके पर ही रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी की।

अब मिलेगा बैंक लोन, नहीं होगा विवाद-
पटवारी जय सूर्यवंशी ने बताया कि स्वामित्व योजना के तहत हर ग्रामीण को उसकी जमीन का प्रॉपर्टी कार्ड दिया जा रहा है। इससे अब ग्रामीण अपनी आबादी की जमीन पर बैंक से लोन ले सकेंगे, मकान बना सकेंगे और जमीन को लेकर होने वाले आपसी विवाद भी खत्म होंगे। यह कार्ड कानूनी रूप से जमीन के मालिकाना हक का प्रमाण है।

शिविर में सरपंच, हुकमसिंह बछानिया, उप सरपंच लखन दांगी कंचनसिंह दांगी, भाजपा नेता नारायण मेश्रा, पंच सत्यनारायण जिराती, मुकेश बागेश्वर, गब्बूलाल सोलंकी, सचिव रायसिंह सेंधव, मनोज यादव, कोटवार भेरूसिंह सोलंकी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीण सेवानिवृत्ति फौजी जय गोस्वामी, कंचनसिंह दांगी, पूर्व सरपंच रामचंद्र दांगी, बहादुर सिंह अमड़ावदिया, रामप्रसाद सेठ, जुगल पाटीदार, पवन पाटीदार, राजेंद्र पाटीदार ने बताया कि पीढ़ियों से जिस घर में रह रहे थे, उसका कोई कागज नहीं था, अब सरकार ने हमें जमीन का मालिक बना दिया है। 

अधिकारियों ने बताया कि जो ग्रामीण इस शिविर में छूट गए हैं, उनकी रजिस्ट्री अगले चरण में की जाएगी।

पटवारी जय सूर्यवंशी ने बताया कि स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री का कार्य लगातार जारी है। जो ग्रामीण छूट गए हैं, उनके भी दस्तावेज तैयार कर जल्द ही प्रॉपर्टी कार्ड वितरित किए जाएंगे।

Back to top button