राज्य

शिक्षा और संस्कार से ही होगा ग्रामोदय से अभ्युदय- जिला समन्वयक प्रेमसिंह चौहान

Share

 

झाबुआ। शिक्षा और संस्कार से ही मनुष्य का अभ्युदय हो सकता है और वो अपने परिवेश को उदय कर सकता है। हमें शासन से जुड़कर अपने ग्राम का विकास करना चाहिए। ऐसे कार्यक्रमों से सामूहिकता, स्वैच्छिकता एवं स्वावलंबन पैदा होता है।

उक्त उद्बोधन मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक प्रेमसिंह चौहान ने ग्राम पंचायत कल्याणपुरा में ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान के तहत आयोजित संगोष्ठी में कही।

मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का परिचय एवं ग्रामोदय विषय पर विस्तार से सेक्टर प्रभारी राजेश वैरागी ने बताया। ब्लॉक समन्वयक तोलिया डामोर ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा संपूर्ण प्रदेश में ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान चलाया जा रहा है। इसमें ग्रामीण स्तर पर संस्थाओं द्वारा कार्यक्रम किए जा रहे हैं। ग्राम पंचायत द्वारा विभिन्न योजना की जानकारी एवं लाभ भी दिलवा रहे हैं।

ग्राम सरपंच लीला निनामा ने कहा कि योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए एवं लाभ लेने के लिए आपको जागरूक होना होगा। पंचायत की ग्राम सभा में भाग लेना चाहिए। इस दौरान स्वदेशी जागरण पर शपथ भी दिलवाई गई।

इस गोष्ठी कार्यक्रम में ग्राम सचिव सरमा ख़पेड़, रोजगार सहायक गोपाल डामोर एवं सेक्टर प्रभारी राजेश बैरागी, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति से अध्यक्ष राजेश परमार, नवांकुर संस्था से अनिल खपेड़, मेंटर अजय कुमार, प्रकाश मेड़ा उपस्थित रहे। इसी कड़ी में ग्राम गेलर बड़ी, ग्राम पंचायत मसूरिया पंचायत भवन पर ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सरपंच प्रतिनिधि राकेश भाबोर, सचिव कैलाश भाबोर, पटवारी लक्ष्मी गणावा, महिला बाल विकास विभाग से मंजू गुंडीया एवं सुनीता सिंगाड़ उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला समन्वयक श्री चौहान ने कहा कि ऐसा अभियान समय-समय पर आयोजित होना चाहिए, जिससे ग्रामवासियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ भी मिलता रहे एवं उनमें ग्राम के विकास हेतु जागरूकता भी पैदा हो।

ब्लॉक समन्वयक तोलिया डामोर ने कहा कि इस ग्रामोत्सव में हम सभी को मिलकर ग्राम चौपाल, ग्राम रैली, सामूहिक श्रमदान, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्त समाज पर काम करना है। ग्राम सचिव कैलाश भाबोर ने ग्राम पंचायत की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में सीएम इंटर्न गम्मूसिंह भाभोर ने पेसा एक्ट की जानकारी दी। कार्यक्रम में मेंटर्स अंतिम कलवार एवं छात्रा सुनीता गुडिया का एवं ग्रामवासियों का सराहनीय सहयोग रहा।

Back to top button