धर्म-अध्यात्म

नवरात्रि पर्व पर संस्था अनंता के पंडाल में उमड़ रहे हैं श्रद्धालु

संतश्री महेश गुरुजी, कलेक्टर, एसपी ने की पूजा-अर्चना, भक्तों को वितरित किया महाप्रसाद

Share

देवास। शारदीय नवरात्रि पर्व पर आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में सामाजिक संस्था अनंता परिवार ने सयाजी द्वार के सामने चामुंडा कॉम्प्लेक्स परिसर में भव्य पंडाल सजाया गया है, जहां प्रतिदिन मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और महाआरती का आयोजन किया जा रहा है।

नवरात्रि के तृतीय दिवस संत महेश गुरुजी क्षिप्रेश्वर धाम उज्जैन, कलेक्टर ऋतुराज सिंह, पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत, नगर निगम आयुक्त दलीप सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव एवं सेंधव मित्रमंडल के वरिष्ठजनों ने मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना कर महाआरती की। इस अवसर पर फरियाली प्रसाद भंडारे का शुभारंभ किया गया, जिसमें देर रात तक भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।

प्रतिदिन विशेष आयोजन-
संस्था अनंता परिवार के संयोजक अजय सेंधव एवं दिनेश सांखला ने बताया कि संस्था के मार्गदर्शक भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव के मार्गदर्शन में प्रतिदिन मां दुर्गा की आरती और भंडारे का आयोजन हो रहा है। प्रतिदिन हजारों भक्त पंडाल में आकर मां के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। पंडाल में मातारानी का पूजन आचार्य पं. विजय कुमार शर्मा के आचार्यत्व में किया जा रहा है। संस्था अनंता की ओर से पंडाल में आने वाले प्रत्येक अतिथि का मंगल तिलक कर एवं माता जी का लाल दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया जा रहा है।

देर रात तक चलता है भंडारा-
संस्था के संयोजक ने बताया कि रात्रि 9 बजे महाआरती के पश्चात भंडारे की शुरुआत होती है, जो देर रात तक चलता है। इस दौरान हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इस भंडारे में संस्था अनंता परिवार के सभी कार्यकर्ता विशेष रूप से सहयोग करने के साथ सेवा कार्य में जुटे हैं।

Back to top button