धर्म-अध्यात्म

परिवार एवं समाज की बर्बादी नशें से ही शुरू होती हैं- अखिल विश्व गायत्री परिवार

सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स के सैकड़ों प्रहरियों के बीच जिला होमगार्ड कार्यालय परिसर में सेमिनार संपन्न

Share

देवास। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत लगातार देश भर में नशाबंदी रैली, नाटक एवं सेमिनार के माध्यम से लोगों को नशे के विरुद्ध जागृत करने का अनवरत प्रयास किया जा रहा है।

इसी कड़ी में गायत्री शक्तिपीठ देवास की टीम द्वारा होमगार्ड जिला कार्यालय परिसर में सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स टीम के बीच 206 वाँ नशा मुक्ति सेमिनार का आयोजन किया गया।

गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी विक्रमसिंह चौधरी ने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर गायत्री शक्तिपीठ की टीम से जिला समन्वयक बाबूलाल खंडेलवाल, जिला युवा समन्वयक प्रमोद निहाले, वरिष्ठ परिजन सुभाष जैन, लक्ष्मण पटेल, सालिगराम सकलेचा, सुरेन्द्र दुबे एवं मीडिया प्रभारी विक्रमसिंह चौधरी पहुंचे जिन्होंने जवानों को संबोधित किया। नशा मुक्ति सेमिनार की शुरुआत लक्ष्मण पटेल द्वारा प्रेरक नशा मुक्ति गीत से की।

सेमिनार को संबोधित करते हुए जिला समन्वयक बाबूलाल खंडेलवाल एवं जिला युवा समन्वयक प्रमोद निहाले ने कहा कि आज श्रेष्ठ युवाओं की भारत माता को जरूरत है। जो देश को नशामुक्त करने में अपनी अहम भूमिका निभाए। आज के समय में नशा पूरे समाज में फेल गया हैं जो समाज के लिए अभिशाप है। परिवार एवं समाज की बर्बादी नशें से ही शुरू होती है ओर अंततः परिणाम दुखदाई होता है।

कंपनी कमांडर वीणा कौशल ने कहा कि नशे से समाज में अपराध बढ़ते हैं, इस बुराई को हमें समाज से हटाने की जरुरत हैं। आयोजन में मीडिया प्रभारी विक्रमसिंह चौधरी ने युग ऋषि द्वारा रचित नवयुग का संविधान (युग निर्माण सत्संकल्प) के 18 सूत्रों को सारगर्भित शब्दों में समझाते हुए वाचन किया एवं उपस्थित सभी वॉलिंटियर्सो को नवयुग के संविधान की कॉपी भेंट की गई।

आयोजन में जिला कमांडेंट राजेश जैन, कंपनी कमांडर वीणा कौशल एवं गायत्री परिवार के सालिगराम सकलेचा व सुरेन्द्र दुबे का विशेष सहयोग रहा। नशा मुक्ति सेमिनार का सफल संचालन सुभाष जैन ने किया एवं कंपनी कमांडर वीणा कौशल ने आभार मानते हुए गायत्री परिवार के आयोजन की सराहना की एवं ऐसे कार्यक्रम अनवरत करने की अपील की।

Back to top button